धनबाद के गोधर में भू-धंसान से दहशत, तेज धमाके के साथ धंसी जमीन; तीन घरों में दरार, गैस का हो रहा रिसाव

धनबाद के गोधर में भू-धसान से दहशत, तेज धमाके के साथ धंसी जमीन; तीन घरों में दरार, गैस का हो रहा रिसाव

धनबाद: केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुंडा के गोधर 6 नंबर एरिया सब स्टेशन के पीछे सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक तेज धमाके के साथ जमीन धंस गई। भू-धसान के बाद इलाके में बड़ा गोफ बन गया और आसपास के तीन घरों में दरारें आ गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

WhatsApp Image 2026 05 18 at 7.42.49
बताया गया कि हवा चानक के पास अचानक जोरदार आवाज हुई और जमीन धंसने लगी। भू-धसान के बाद इलाके से जहरीली गैस का रिसाव भी होने लगा, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। कई परिवार घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

b9afae3d b207 463e 884c deb6b8ac24e7 1779112516277
सूचना मिलने पर केंदुआडीह थाना प्रभारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इधर, स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पहले भी कई बार भू-धसान की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

See also  रांची रेलवे स्टेशन पर महिला ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत

1 7
घटना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार गोधर इलाके में करीब 250 परिवार रहते हैं और लगातार हो रहे भू-धसान से लोगों की जान जोखिम में बनी हुई है।स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना के लिए बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि गोधर इलाके में पहले भी कई बार भू-धसान की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।पीड़ित शिवनंदन पासवान और पार्वती देवी ने प्रशासन एवं बीसीसीएल से सुरक्षित स्थान पर आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, गोधर इलाके में लगभग 250 परिवार रहते हैं, जिनकी जान लगातार हो रहे भू-धसान से जोखिम में है।लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि घटना के काफी देर बाद तक न तो बीसीसीएल प्रबंधन और न ही प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

See also  26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को लाया गया दिल्ली, NIA ने 20 दिनों की मांगी रिमांड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now