गैलेन में पेट्रोल देने के नाम पर हो रही थी अवैध वसूली, गढ़वा जिला प्रशासन ने पंप को किया सील

गैलेन में पेट्रोल देने के नाम पर हो रही थी अवैध वसूली, गढ़वा जिला प्रशासन ने पंप को किया सील

गढ़वाः गैलन में पेट्रोल-डीजल देने के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूलने के मामले में गढ़वा जिला प्रशासन ने मेराल स्थित शिवनंदन फ्यूल पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। साथ ही एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सदर एसडीओ संजय कुमार ने खुद पूरे मामले की जांच की। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2026 05 18 at 3.24.45 PM
वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप कर्मियों पर आरोप लगा था कि गैलन में डीजल देने के बदले निर्धारित राशि से करीब 200 रुपये अधिक की मांग की जा रही थी। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पूरे मामले की जांच कराई गई।जांच में आरोप सही पाए गए। प्रशासनिक जांच में पुष्टि हुई कि पेट्रोल पंप कर्मचारी द्वारा गैलन में डीजल देने के नाम पर अतिरिक्त 200 रुपये मांगे गए थे। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया।प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि उपभोक्ताओं से अवैध वसूली और नियमों के उल्लंघन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य पेट्रोल पंप संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है

See also  पटना में यात्रियों से भरी बस में अंधाधुंध फायरिंग, ड्राइवर की गोली मारकर हत्या
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now