बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) सैय्यद अता हसनैन ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई, 12 की जगह अब केवल 3 गाड़ियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2026

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) सैय्यद अता हसनैन ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई, 12 की जगह अब केवल 3 गाड़ियां

पटना: पश्चिम एशिया में उत्पन्न संकट तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों का न्यूनतम उपयोग करने की अपील को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) सैय्यद अता हसनैन ने अपने कारकेड में शामिल वाहनों की संख्या कम करने का निर्देश दिया है।
अब राज्यपाल के कारकेड में 12 की जगह केवल तीन वाहन ही शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त, राज्यपाल सचिवालय में पदस्थापित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी बहुत आवश्यक होने पर ही सरकारी वाहनों का उपयोग करने को कहा गया है।
श्रवण के काफिले में भी कटौती
ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने भी अपने काफिले के वाहनों में कटौती का निर्णय किया है। श्रवण जदयू विधायक दल के नेता भी हैं। वे केवल तीन वाहनों के साथ यात्रा करेंगे। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। इसके लिए उन्हें एक अतिरिक्त वाहन की जरूरत पड़ती है।

See also  शपथग्रहण के बाद विधायक चाटर्ड प्लेन से हैदराबाद के लिए निकले, रांची में ही रहेंगी सीता सोरेन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now