Petrol Diesel Price Hike:पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए, 3 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2026

Petrol Diesel Price Hike:पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए, 3 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

डेस्कः मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।नई बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में नियमित पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

ईरान-अमेरिका के बीच जारी जंग और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद माना जा रहा था कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी होगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील के बाद तेल की किल्लत होने को लेकर आशंका जताई जा रही थी, कई शहरों मेें पेट्रोल-डीजल पंप पर खत्म हो गए। तेल देने की सीमा तय कर दी गई, पंपों पर लंबी लाइन देखी जाने लगी। इसी बीच शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का एलान हो गया। ऐसे में अगर आप गाड़ी की टंकी फुल करवाने की सोच रहे हैं तो पहले जान ले आज आपके शहर में 1 लीटर पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव क्या है…
आपके शहर में आज क्या हैं पेट्रोल के नए रेट? (Petrol Price Today)
आज पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद महानगरों और प्रमुख शहरों के नए दाम इस प्रकार हैं:
नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में ₹3.00 की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद अब यहां एक लीटर पेट्रोल ₹97.77 में मिल रहा है।
कोलकाता में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हुआ है. ₹3.29 की बढ़त के साथ अब नया रेट ₹108.74 प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल ₹3.10 महंगा होकर ₹106.64 प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
चेन्नई में भी ₹3.10 का इजाफा हुआ है और अब कीमत ₹103.90 प्रति लीटर है।
बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम में ₹3.21 की वृद्धि हुई है, अब यहां रेट ₹106.17 है।
दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल ₹98.04 (₹3.30 बढ़त) और गुरुग्राम में ₹98.29 (₹2.99 बढ़त) प्रति लीटर मिल रहा है।
भुवनेश्वर मे ₹3.60 की सबसे भारी बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल ₹104.57 प्रति लीटर हो गया है।
डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी, चेक करें ताजा रेट (Diesel Price Today)
नई दिल्ली में डीजल ₹3.00 महंगा होकर अब ₹90.67 प्रति लीटर पर बिक रहा है।
मुंबई में डीजल के दाम ₹3.11 बढ़कर ₹93.14 प्रति लीटर हो गया है।
कोलकात में डीजल के दाम ₹3.11 बढ़े हैं और नया रेट ₹95.13 है।
चेन्नई: डीजल ₹3.08 की बढ़त के साथ ₹95.47 प्रति लीटर पहुंच गया है।
नोएडा में डीजल के दाम में ₹3.50 का बड़ा उछाल आया है, जिससे कीमत ₹91.31 प्रति लीटर हो गई है।
बेंगलुरु में डीजल ₹3.11 महंगा होकर ₹94.10 प्रति लीटर पर है।
भुवनेश्वर में डीजल में ₹3.56 की बढ़ोतरी हुई है, अब नया भाव ₹96.11 प्रति लीटर है।

See also  जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now