रांची में बैंक अधिकारी की संदिग्ध मौत, पत्नी पर लगा हत्या का आरोप

रांची में बैंक अधिकारी की संदिग्ध मौत, पत्नी पर लगा हत्या का आरोप

रांचीः अशोक नगर निवासी और आईसीआईसीआई बैंक, मोरहाबादी शाखा के रिलेशनशिप मैनेजर 30 वर्षीय विकास कुमार की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। इस मामले में उनके बड़े भाई विक्की कुमार ने अरगोड़ा थाना में विकास की पत्नी शिवानी शंकर पर हत्या का संदेह जताते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है।
पुलिस बुद्ध विहार रोड़ नंबर वन स्थित उनके आवास से जुड़े इस मामले की छानबीन कर रही है। विक्की के अनुसार, 10 मई की शाम शिवानी शंकर की मां ने फोन पर सूचना दी कि विकास ने फांसी लगा ली है। उनका शव पारस अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने गले और चेहरे पर चोट के निशान देखे। पेट फूला हुआ था और होंठ नीले पड़ गये थे। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि विकास के हाथ के अंगूठे पर स्याही के निशान पाये गये। परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वे शव का वीडियो बना रहे थे, तब शिवानी की एक अधिवक्ता मित्र ने उन्हें धमकी दी। विक्की कुमार और उनके परिवार को शक है कि शिवानी शंकर ने हत्या करने के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया होगा। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा की प्रचंड जीत, 27 साल बाद सत्ता में वापसी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now