रांची के अरगोड़ा चौक में बस पर फायरिंग, पुलिस ने घेराबंदी कर अपराधी को धर दबोचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 13, 2026

पटना में गैस सिलेंडर वेंडर की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

रांचीः मंगलवार की रात राजधानी रांची में उस समय सनसनी फैल गई जब एक यात्री बस को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। बेखौफ अपराधियों के यात्री बस पर फायरिंग करने के बाद अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई और बस में सवार यात्री के साथ-साथ आसपास के लोग डर गये। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कि और मौके से अपराधी को धर दबोचा, फायरिंग में इस्तेमाल हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने जीवन ज्योति नामक यात्री बस पर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गनीमत रही कि इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं मिली है, लेकिन बस में सवार यात्री बुरी तरह सहम गए।घटना के वक्त मौके पर अरगोड़ा थाना की पीसीआर और पेट्रोलिंग पार्टी मौजूद थी।गोलीबारी की आवाज सुनते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और अपराधियों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए घेराबंदी कर एक अपराधी को मौके से ही धर दबोचा। हालांकि, अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर उसके दो अन्य साथी फरार होने में सफल रहे।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि फरार अपराधियों के ठिकाने और इस हमले के पीछे के मकसद का पता लगाया जा सके।

See also  चाईबासा पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी,7 किलोग्राम का एक IED बम किया बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now