ASI मनोज पासवान पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज, गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 13, 2026

ASI मनोज पासवान पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज, गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

गुमलाः झारखंड पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले गुमला में पदस्थापित ASI मनोज पासवान पर बड़ी कार्रवाई की गई है। तीन-तीन अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद महिला की शिकायत पर ASI मनोज पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी मनोज पासवान पर युवती के साथ दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग रहने के दौरान हुई थी पहचान
पीड़िता ने महिला थाना गुमला में दिए आवेदन में बताया कि वर्ष 2017 में जब वह नाबालिग थी, उसी दौरान उसकी मां सहारा कंपनी में एजेंट के रूप में काम करती थी।उसी समय चैनपुर थाना में सिपाही के पद पर तैनात मनोज पासवान उनकी मां के संपर्क में आया था। आवेदन के अनुसार इसी दौरान आरोपी की पहचान परिवार से हुई और बाद में उसने युवती को अपने झांसे में लेना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसे गुमला बुलाया और पटेल चौक के समीप स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
अश्लील वीडियो बनाकर देता था धमकी
युवती ने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को डराना शुरू कर दिया। आवेदन के अनुसार आरोपी बार-बार वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवती को गुमला बुलाता रहा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने बताया कि यह सिलसिला वर्ष 2020 तक चलता रहा. युवती का कहना है कि आरोपी लगातार मानसिक दबाव बनाता था और किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी देता था।
शादी का दबाव और परिवार को धमकी
पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा है कि बाद में मनोज पासवान उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा।जब परिवार ने शादी से इनकार कर दिया, तब आरोपी कथित तौर पर और अधिक आक्रामक हो गया। आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो कुछ लोगों को भेज दिया और लगातार गाली-गलौज व धमकी देने लगा। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बहन के साथ भी दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इन आरोपों के सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए तीन वीडियो
मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब 10 मई 2026 को कथित तौर पर तीन अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने 11 मई को महिला थाना गुमला पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी ASI मनोज पासवान के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वायरल वीडियो, पीड़िता के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। महिला थाना पुलिस पूरे मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो किस माध्यम से वायरल किए गए और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली और आंतरिक निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।लोगों का कहना है कि कानून की रक्षा करने वाले अधिकारी पर इतने गंभीर आरोप लगना बेहद चिंताजनक है।फिलहाल आरोपी ASI जेल भेजा जा चुका है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

See also  असम के चुनावी रण में हेमंत सोरेन के बाद कल्पना सोरेन की एंट्री, बुधवार से करेंगी JMM उम्मीदवार के लिए प्रचार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now