थाईलैंड की दो महिला समेत 4 गिरफ्तार, देह व्यापार से जुड़े होने की आशंका, भारत-नेपाल बॉडर पर SSB की कार्रवाई

थाईलैंड की दो महिला समेत 4 गिरफ्तार, देह व्यापार से जुड़े होने की आशंका, भारत-नेपाल बॉडर पर SSB की कार्रवाई

किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 41वीं बटालियन ने बड़ी कार्रवाई की है।अन्य सुरक्षा एजेंसी की गुप्त सूचना पर दो थाई महिला नागरिक को नेपाली और स्थानीय दलाल के साथ संदिग्ध हालत में बॉर्डर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
भारत-नेपाल बॉर्डर के पास एक्शन: एसएसबी रानीडांगा की 41वीं बटालियन ने करीब 5:30 बजे भारतीय पिलर संख्या 88/08 के पास (पुलिस स्टेशन नक्सलबाड़ी, जिला दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल) एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान क्विक रिस्पॉन्स टीम ने जिन 4 लोगों को गिरफ्तार किया।
41वीं बटालियन ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में 2 थाई नागरिक (महिला), एक नेपाली नागरिक और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं। साथ ही एक कार जब्त की गई है। उनके पास से कई मोबाइल फोन,पासपोर्ट, आधार कार्ड और राष्ट्रीय पहचान पत्र भी जब्त किए।
गलत धंधे में संलिप्त है दोनों: गिरफ्तार थाई महिलाओं में एक की उम्र 43 वर्ष बताई जा रही है, जबकि दूसरी महिला 33 साल की है। दोनों अनाधिकृत जमीन के रास्ते से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। ये दोनों देह-व्यापार के धंधे में लिप्त बताई जा रही हैं।
नक्सलबाड़ी पुलिस को सौंपा: एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों और जब्त की गई वस्तुओं को, पासपोर्ट अधिनियम तथा अन्य संबंधित कानूनों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नक्सलबाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया है।
पिछले साल रुसी महिलाएं गिरफ्तार: याद दिलाएं कि एक वर्ष पहले भी किशनगंज जिले के गलगली बॉर्डर पर चार रशियन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें देश के अन्य इलाके में अपने नेटवर्क के माध्यम से हाई लेवल के देह व्यापार मामले में संलिप्तता की बात बताई जा रही थी।

See also  बिहार के किशनगंज में विजलेंस की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान ढ़ाई लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now