पटनाः बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए करीब एक दर्जन सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें से कुछ को नई जिम्मेवारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है।
निशांत कुमार के विभाग को चलाने के लिए सरकार ने नीतीश कुमार के सबसे विश्वासी अधिकारी को स्वास्थ्य विभाग में तैनात किया है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं। ऐसे में उनके विभाग को चलाने के लिए बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी को स्वास्थ्य विभाग में सचिव के पद पर तैनात किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है।

नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के विश्वासी अधिकारी कुमार रवि को सम्राट चौधरी की सरकार ने सचिव के पद पर तैनात कर दिया है। कुमार रवि भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कुमार रवि नीतीश कुमार के सीएम रहते मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के पद पर तैनात थे। उन्हें अब सरकार ने स्थानांतरित करते हुए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित कर दिया है।



