- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड की 10 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षा दूसरी बार स्थगित

झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड की 10 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षा दूसरी बार स्थगित

रांचीः झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद(JCECEB) ने बीएड, एमएड और बीपीएड कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 दूसरी बार स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 10 मई को होने वाली थी। इससे पहले 26 अप्रैल को होने वाली परीक्षा भी अंतिम समय में स्थगित कर दी गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के 136 बीएड कॉलेजों में 13 हजार से अधिक सीटों पर नामांकन होना है।
जेसीईसीईबी की परीक्षा नियंत्रक मेघा भारद्वाज की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित की जा रही है। नई तिथि जल्दी ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। हालांकि किन कारणों से परीक्षा स्थगित की गई है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। लगातार दूसरी बार परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। क्योंकि दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों की बुकिंग प्रभावित हो गई है। उनका पूरा शेड्यूल गड़बड़ा गया है।
आठ जिलों में होनी थी परीक्षा
यह प्रवेश परीक्षा राज्य के आठ जिलों में होनी थी। इनमें रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा शामिल हैं। इन जिलों में परीक्षा के लिए केंद्र का निर्धारण कर लिया गया था। प्रशासनिक स्तर पर तैयारिंया अंतिम चरण में चल रही थी।

See also  बिहार में DM ऑफिस की संपत्ति होगी जब्त! कोर्ट ने कुर्की का दिया आदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now