DESK: देवघर ट्रेजरी (कोषागार) से 99 लाख 6 हजार 762 रुपए की अवैध निकासी में रविवार को सारवां थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां के वर्तमान चिकित्सा प्रभारी डॉ. ब्रजकिशोर सिन्हा के आवेदन पर सीएचसी सारवां की पूर्व लेखा लिपिक सविता कुमारी (वर्तमान में सिविल सर्जन कार्यालय देवघर) के विरुद्ध ये प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि ट्रेजरी से अलग-अलग कर्मियों के खाते से निकासी की गई।
आरोप की जानकारी
लिखित प्रतिवेदन में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 में अभियुक्त द्वारा अपनी खाता संख्या 31505009828 में आलोक बनर्जी, सुलोचना कुमारी, कुमारी लक्खी एवं अन्य कर्मियों के नाम से कुल राशि 28 लाख 73 हजार 592 रूपये की अवैध निकासी कर भुगतान लिया गया। वहीं अभियुक्त द्वारा जिवलाल मेहरा, सुरसुरी देवी एवं अन्य कर्मियों का कुल राशि 19 लाख 33 हजार 935 रूपये की अवैध निकसी कर बिन्दु कुमारी के खाता संख्या 20170161917 में भुगतान किया गया।
अवैध निकासी का विवरण
वहीं प्रभात कुमार के खाता में अनीता कुमारी, कुशुमलता सिन्हा एवं अन्य कर्मियो का कुल 24 लाख 98 हजार 106 रूपये का अवैध निकासी कर भुगतान किया गया। वहीं प्रियंका कुमारी के खाता संख्या 202585555675 में कुमारी लक्खी, कलावती कुमारी एवं अन्य कर्मियो का कुल राशि 22 लाख 38 हजार 436 रूपये का अवैध निकासी कर भुगतान किया गया। सविता कुमारी द्वारा अनिल कुमार दास का खाता संख्या 30449887634 में कलावती कुमारी एवं अन्य कर्मियों का कुल राशि 3 लाख 62 हजार 693 रूपये का अवैध निकासी कर भुगतान किया गया। प्रतिविदेन में बताया गया है कि पूर्व लेखा लिपिक सविता कुमारी द्वारा अवैध राशि की निकासी कर गबन किया गया है।



