भागलपुरः विक्रमशिला सेतु चार और पांच नंबर पिलर के बीच का स्लेब गंगा नदी में समा गया है। यह घटना रविवार देर रात करीब 12.25 बजे के बाद की बतायी जा रही है। हालांकि एक्सपेंशन ज्वाइंट में गैप की सूचना करीब 11 बजे के आसपास प्रशासन को किसी ने वाहन चालक के फोन से दी थ्ज्ञी। अभी तक कियी के हाताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों के बीच चर्चा है कि रात होने के कारण वाहन या कोई सवारी इसमें समा सकती थी। किसी ने भी नदी में गिरने की कोई सूचना नहीं है। घटना रविवार रात 11:55 बजे पिलर के बैठने से शुरू हुई और रात 1:07 बजे उसके पूरी तरह गिरने के साथ स्थिति गंभीर हो गई।
भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूट कर गिरा
पिलर नंबर 133 के पास स्लैब टूटकर गंगा में गिरा
सुरक्षा के चलते पुल से आवाजाही फिलहाल किया बंद
मुंगेर-सुल्तानगंज के रास्ते ट्रैफिक डायवर्ट
उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ता है विक्रमशिला ब्रिज@RJDforIndia
#BridgeCollapse #Bihar pic.twitter.com/wCSxvE8gce— Live Dainik (@Live_Dainik) May 4, 2026
समय रहते खाली कराया गया इलाका, टला बड़ा हादसा
पिलर में गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही सेतु पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद प्रभावित हिस्से और आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया। इसी वजह से जब स्लैब ध्वस्त हुआ तो उसके साथ कोई वाहन नीचे नहीं गिरा। इस घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
कुछ मिनटों में बिगड़ी स्थिति
भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाला विक्रमशिला सेतु के भागलपुर की ओर शुरुआती हिस्से में धंसाव होने के बाद करीब 33 मीटर हिस्सा गंगा नदी में समा गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
सबसे पहले रविवार तीन मई की रात 11:50 बजे सस्पेंशन में गैप देखा गया।
इसके बाद स्थिति तेजी से बिगड़ती गई।
रात 12:10 बजे यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का आकलन शुरू किया।
12:15 बजे एहतियातन पुल पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई।
रात 12:50 बजे पुल का करीब 33 मीटर हिस्सा टूटकर गंगा नदी में समा गया।
इंजीनियरों ने बताई क्षति की गंभीरता
पुल निर्माण से जुड़े इंजीनियरों के अनुसार लगभग 33 मीटर हिस्से को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इस क्षति के कारण पुल को फिलहाल दुरुस्त करना बेहद चुनौतीपूर्ण है। अधिकारियों का कहना है कि इसे ठीक करने में कम से कम 15 से 20 दिन का समय लग सकता है, जिसके बाद ही यातायात बहाल किया जा सकेगा।
आईजी के निर्देश पर रोकी गई वाहनों की आवाजाही
रेंज आईजी विवेक कुमार ने एसएसपी प्रमोद कुमार यादव और नवगछिया एसपी राजेश कुमार को तत्काल ट्रैफिक रोकने का निर्देश दिया।भारी वाहनों को घोघा, सबौर, जगदीशपुर और केजरेली में ही रोक दिया गया, ताकि शहर के अंदर यातायात पूरी तरह ठप न हो। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुल को पूरी तरह खाली कराकर सील कर दिया गया है।
विक्रमशिला पुल के संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय भागलपुर के द्वारा दिया गया बाइट......@bihar_police@BiharHomeDept#BhagalpurPolice #भागलपुर_पुलिस pic.twitter.com/FL69Ywmu4h
— Bhagalpur Police (@PoliceBhagalpur) May 4, 2026



