बिहार में उपेंद्र कुशवाहा को लगा झटका, BJP ने विधानपरिषद की सीट उम्मीदवार का किया एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 29, 2026

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा को लगा झटका, BJP ने विधानपरिषद की सीट उम्मीदवार का किया एलान

पटनाः बिहार में विधानपरिषद की एक सीट को लेकर संशय अब खत्म हो गया है। बीजेपी ने इस सीट पर अपने पुराने कार्यकर्ता सूर्य कुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की घोषणा की। इसके साथ ही बीजेपी की सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। उपेंद्र कुशवाहा इस सीट से अपने बेटे पूर्व मंत्री दीपक प्रकाश को उम्मीदवार बनाना चाहते थे।

उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी में नहीं बनी बात
विधानपरिषद की ये सीट पूर्व मंत्री मंगल पांडे के विधायक चुने जाने के बाद खाली हुई है। इस सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की नजर दी और दावेदारी कर रहे थे, लेकिन शर्तो पर समझौता नहीं हुआ और बीजेपी ने इसपर अपने उम्मीदवार उतार दिये। सूत्र बताते है कि बीजेपी की ओर से उपेंद्र कुशवाहा पर अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय करने का दवाब बनाया जा रहा था। माना ये जा रहा था कि कुशवाहा समाज के सम्राट चैधरी को बीजेपी ने राज्य का मुखिया बना दिया है, ऐसे में लव-कुश समीकरण के अनुसार अब कुशवाहा को अपने बेटे के साथ बीजेपी की सदस्यता ले लेनी चाहिए और आगे की राजनीति वहीं करनी चाहिए। दूसरी बात, कि हाल में हुए राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने कोटे से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजा है, ऐसे में विधानपरिषद की सीट भी उन्हें देना गठबंधन के अंदर सही संकेत नहीं होगा। इसलिए अपने बेटे के राजनीतिक भविष्य के लिए उन्हें बीजेपी में अपनी पार्टी का विलय कर लेनी चाहिए। इस पर आगे क्या होता है उसपर बिहार के लोगों की नजर रहेगी। नीतीश कुमार की पिछली सरकार में उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के कोटे से बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया था जिसकी वजह से उनकी पार्टी में भी नाराजगी देखने को मिली थी। बीजेपी में विलय करने को लेकर बात नहीं बनने पर अब बेटे को विधानपरिषद भेजने के अरमान पर फिलहाल पानी फिरता नजर आ रहा है।
सूर्य कुमार शर्मा जाएंगे विधान परिषद: भारतीय जनता पार्टी ने अपने सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में से एक सूर्य कुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा को विधान परिषद भेजने का फैसला किया है।भूमिहार जाति से आने वाले अरविंद शर्मा अनुभवी नेता हैं।वर्तमान में वह कार्यालय प्रभारी के पद पर तैनात हैं।पार्टी ने इस बार भूमिहार नेता को विधान परिषद भेजने का निर्णय लिया है।

See also  7 साल के बच्चे के साथ स्कूल में हैवानियत, होमवर्क नहीं करके आने पर खिलड़ी से उल्टा लटकाया, छात्र को जड़े चांटे ही चांटे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now