- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

UP कैडर के IPS अजय पाल शर्मा का बंगाल में वीडियो वायरल, कहा-अच्छे से खबर लेंगे, फिर रोना नहीं, अखिलेश ने BJP का एजेंट बताया

UP कैडर के IPS अजय पाल शर्मा का बंगाल में वीडियो वायरल, कहा-अच्छे से खबर लेंगे, फिर रोना नहीं, अखिलेश ने BJP का एजेंट बताया

डेस्कः यूपी कैडर के एनकाउंटर स्टेशलिस्ट आईपीएस अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने बंगाल में पर्यवेक्षक बनाया हे। अजय पाल शर्मा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो टीएमसी के उम्मीदवार का नाम लेकर कह रहे है कि आसपास जितने भी लोग है अच्छी तरह से समझ ले, अगर किसी ने बदमाशी करी तो उनका अच्छे से इलाज किया जाएगा। अगर कहीं से खबर आ गई कि किसी ने खुराफात करने, या किसी को परेशान करने की तो उसकी खबर हम अच्छे से लेंगे। जहांगीर के घर वाले भी खड़े है, उसको बता देना कायदे से, ये बार-बार खबर आ रही है कि उसके लोग धमकी दे रहे है, तो हम अच्छे से खबर लेंगे, फिर रोना पछताना नहीं।


इस वायरल वीडियो पर टीएमसी-सपा समेत विपक्ष की कई पार्टियों ने सवाल खड़े कर दिये है। अखिलेश यादव ने आईपीएस अधिकारी को बीजेपी का एजेंट तक बता दिया। 24 परगना जिले को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है। अखिलेश यादव ने IPS अजय पाल शर्मा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बीजेपी ने पर्यवेक्षक के नाम पर रामपुर व संभल में टेस्ट किये हुए अपने 'एजेंट' भेजे हैं, लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की जीत का दावा किया।


अखिलेश यादव का पोस्ट
अखिलेश यादव ने आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के वीडियो के साथ लिखा, “प. बंगाल में भाजपा ने ऑब्जवर के नाम पर रामपुर व संभल में टेस्ट किये हुए अपने एजेंट भेजे हैं लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं. दीदी हैं, दीदी रहेंगी! सही समय आने पर भाजपा और उनके संगी-साथियों के इन जैसे ‘एजेंडों के एजेंटों’ की सारी आपराधिक करतूतों की गहरी जाँच होगी और बेहद सख़्त दंडात्मक कार्रवाई भी। ये सब अधिकारी के रूप में अनरजिस्टर्ड लोगों के अनरजिस्टर्ड अंडरग्राउंड सदस्य हैं। हम न इन्हें भागने देंगे, न भूमिगत होने देंगे. ये खोज के लाए जाएंगे, खोद के लाए जाएंगे और अपने कुकृत्यों के लिए क़ानूनी सज़ा भी पाएंगे। लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे!"

See also  RPF रांची ने दो नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू, चाइल्ड लाइन को सौंपा गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now