- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

खलारी के कोले ब्लॉक हाल्ट के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने दंपति को मारी गोली, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

खलारी के कोले ब्लॉक हाल्ट के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने दंपति को मारी गोली, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

हजारीबागः खलारी के पिपरवार-केरेडारी बॉर्डर पर रविवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कोले ब्लॉक हाल्ट के पास बाइक सवार दंपति को निशाना बनाकर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में 28 वर्षीय मंजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति विकास प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी पहले से घात लगाकर बैठे थे और जैसे ही दंपति वहां पहुंचे, उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घायल विकास को पहले बचरा अस्पताल और फिर गंभीर हालत में रांची के रिम्स भेजा गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।
रात का खूनी खेल: Khalaari में Couple पर Attack, Station के पास Wife की Death, Husband Critical
हजारीबाग के खलारी-केरेडारी का सीमावर्ती क्षेत्र जो केरेडारी में पड़ता है वहां अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। कोले रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात बाइक से जा रहे दंपति को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया और अचानक गोलियों की बौछार कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना में पत्नी मंजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति विकास प्रजापति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर रांची रिम्स रेफर करना पड़ा। घटना के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे इलाके में भय का माहौल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

See also  आदिवासी युवती से रांची में गैंगरेप, इटकी-बेड़ो के जंगल में बनाया हवस का शिकार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now