DESK:वाशिंगटन के होटल हिल्टन में ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान फायरिंग की गई है। जिस समय ये घटना हुई, उस वक्त उस होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद थे। दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और कैबिनेट सहयोगियों की मौजूदगी में वॉशिंगटन हिल्टन होटल में गोलीबारी। व्हाइट हाऊस कॉरसपोंडेंट क्लब के वार्षिक डिनर के दौरान हमला। हमलावर को ढेर किया गया।
वीडियो- गोली की आवाज़ के बाद ट्रंप को सुरक्षित ले जाते हुए pic.twitter.com/yyytdjwYTY
— Live Dainik (@Live_Dainik) April 26, 2026
CNN के मुताबिक, ट्रंप सुरक्षित हैं। एडमिनिस्ट्रेशन के एक अधिकारी के मुताबिक, कैबिनेट के सदस्य भी ठीक हैं। ये गोलीबारी क्यों हुई इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि अमेरिका मीडिया में दावा किया जा रहा है कि शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
व्हाइट हाउस पूल रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर में कई US सीक्रेट सर्विस एजेंट गोली चलने की बात कर चिल्लाने लगे।पूल ने बताया कि एक एजेंट ने रेडियो पर बताया कि एक शूटर कस्टडी में है। पूल ने बताया कि एक एजेंट ने रेडियो पर बताया कि एक शूटर कस्टडी में है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ‘सीक्रेट सर्विस’ की बहादुरी की तारीफ करते हुए बताया कि शूटर को पकड़ लिया गया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस घटना के कारण स्थगित हुए कार्यक्रम को अगले 30 दिनों के भीतर दोबारा आयोजित किया जाएगा।

क्या निशाने पर थे ट्रंप?
इस घटना को एक बड़ी सुरक्षा चूक मानी जा रही है. अभी यह साफ नहीं है कि हमलावर का सीधा निशाना ट्रंप ही थे या नहीं। FBI और सीक्रेट सर्विस इसकी जांच की जा रही है। हमलावर के मकसद और उसके बैकग्राउंड की जांच की जा रही है। इसके बाद ही असली वजह सामने आएगी। मगर सवाल उठ रहे हैं कि सीक्रेट सर्विस की इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद हमलावर होटल के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंचा?FBI के बयान के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर की उम्र 30 साल है। हमलावर कैलिफोर्नियां का रहने वाला है।हमलावर ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की। फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है।







