- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पलामू में स्कूल बस में हाइवा ने मारी टक्कर, खलासी की मौत, बाल-बाल बचे छात्र

पलामू में स्कूल बस में हाइवा ने मारी टक्कर, खलासी की मौत, बाल-बाल बचे छात्र

पलामूः रेहला थाना क्षेत्र के कधवन इलाके में एक हाइवा ने दो स्कूल छात्र को टक्कर मारी और खलासी को रौंद डाला जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब रेहला थाना क्षेत्र के कधवन के इलाके में स्कूली बस में बच्चे चढ़ रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार हाइवा मौके पर पहुंचा और स्कूल बस को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के दौरान बच्चों को बस पर चढ़ा रहे खलासी नूर मोहम्मद को हाइवा ने रौंद डाला। घटना में मोहम्मद गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, उन्हें इलाज के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने नूर मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। हालांकि राहत वाली बात ये रही कि हादसे में कोई भी स्कूली बच्चा जख्मी नहीं हुआ।
हाइवा जब्त
वहीं रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हाइवा को जब्त किया गया है और मामले में आगे की छानबीन की जा रही है। मृतक नूर मोहम्मद के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

See also  बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में DC-SSP के नेतृत्व में हुई छापेमारी, सभी वॉर्ड और बैरक की ली गई सघन तलाशी, पेन ड्राइव और नशीला पदार्थ बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now