- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

राजस्थान के नीमरान औद्योगिक क्षेत्र भीषण अग्निकांड, झारखंड के चार लोग जिंदा जले, दो लापता, परफ्यूम की बोतल से भड़की आग

राजस्थान के नीमरान औद्योगिक क्षेत्र भीषण अग्निकांड, झारखंड के चार लोग जिंदा जले, दो लापता, परफ्यूम की बोतल से भड़की आग

डेस्कः राजस्थान के नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़) में अवैध कबाड़ गोदाम में आग लगने से झारखंड के 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें दो मासूम भी हैं। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलसी है।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह शुक्रवार को देर शाम घटित हुई। एक महिला लापता है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच के आदेश दिए हैं । पुलिस ने बताया कि मोहलडिया गांव में रिहायशी क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में शुक्रवार देर शाम अचानक आग लग गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

whatsapp image 2026 2026 04 25 12 26 27
सभी मृतक झारखंड के हैं। शवों की शिनाख्त डीएनए टेस्ट से होगी। दावा किया जा रहा है कि हादसा परफ्यूम की बोतल से निकले केमिकल में आग लगने से हुआ। गोदाम में रखे केमिकल ड्रमों में भी ब्लास्ट हुए हैं। गोदाम कृषि भूमि पर बना हुआ है।कोटपुतली बहरोड के पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने बताया की नीमराणा के मोल्हडिया गाँव मे कबाड़ के गोदाम में भीषण आग में चार लोगों की मौत हो गयी है, जिसकी जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है। गोदाम में काम करने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है कि कहां कहां के मजदूर हादसे के दौरान काम कर रहे थे । मृतकों के डीएनए नमूने लिए गए हैं। रात 10 बजे चार शवों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक अन्य राज्यों के हैं। छह दमकलों ने चार घंटे की मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद आस पास के क्षेत्र को पुलिस प्रशासन ने खाली करा लिया ताकि कोई बड़ी घटना न हो। जिस जगह पर आग लगी थी, वहां प्लास्टिक दाने की फैक्ट्री होने की बात कही जा रही है। इसी गोदाम के पास हाउसिंग सोसायटी भी है ।

See also  झारखंड में पुलिस-प्रशासनिक सेवा के 108 अधिकारियों को 2 महीने से पोस्टिंग का इंतजार, बिना काम के ही हो रहा वेतन भुगतान

whatsapp image 2026 04 25 at 2026 04 25 12 26 49
सूत्रों ने कहा कि रोज की तरह शुक्रवार शाम को मजदूर परफ्यूम की बोतल तोड़ रहे थे। इस समय कबाड़ का सामान लेकर आए एक पिकअप वाहन के चालक ने बीड़ी पीकर बिना बुझाये वहीं फेंक दी, जिससे यह आग लग गई। मौके पर काम कर रहे हैं करीब सात महिला पुरुष बच्चे इधर उधर भागे। दो बच्चियों और महिलाएं सहित चार लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन आग की चपेट में आ गए और अपनी जान गवां बैठे।दूसरी ओर बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी उसमें परफ्यूम की शीशी तोड़ी जा रही थी और उसके बिखरे रसायन में किसी श्रमिक द्वारा बीड़ी गिरने से आग लगी। इसी ज्वलनशील रसायन के कारण पूरा गोदाम भभक गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now