गिरिडीहः गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने का ताजा मामला गिरिडीह से सामने आया है, जहां छात्रा ने स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।पिछले छह माह से अपने स्कूल की छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा था। छात्रा ने इसका विरोध की तो उसे स्कूल से निकाल देने की धमकी दे डाली।यही करतूत 22 अप्रैल को भी की गई। हालांकि इस बार छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी माता-पिता को दी।
इसके बाद परिजन समाज के लोगों को इस घटना के बारे में बताया। फिर छात्रा के साथ लोग पचम्बा थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज की कराई। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी ने इसकी सूचना गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार को दी। एसपी में क्विक एक्शन लेने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने इस मामले के अभियुक्त स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
छेड़खानी का विरोध पर देता था धमकी
बताया जाता है कि शुक्रवार को जब छात्रा ने स्कूल जाने से इंकार किया तो घरवालों ने पूछताछ की।छात्रा ने बताया कि उसके स्कूल का प्रिंसिपल उसके साथ छेड़खानी करता है। यह करतूत वह पिछले छह महीने से कर रहा था। हर बार वह यह धमकी देता कि किसी को उसने कुछ बताया तो स्कूल से निकाल दूंगा। 22 अप्रैल 2026 को वह जब मार्कशीट लेने प्रधानाध्यापक के ऑफिस गई। प्रिंसिपल ने मार्कशीट दे दिया। मार्कशीट लेकर वह जब घर जाने लगी तो प्रिंसिपल ने उसे अपने कक्ष में फिर से बुलाया। जैसे ही वह कक्ष में पहुंची प्रिंसिपल ने मुंह दबाकर छेड़खानी की और किसी को न बताने की धमकी दी। इधर, इस घटना के सामने आने के बाद से लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद परिजनों के साथ स्थानीय वार्ड पार्षद संजीव सिंह एवं कृष्णा साव भी पहुंचे। इनके द्वारा सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।



