पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैकिंग लाइसेंस रद्द, आरबीआई का एक्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2026

पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैकिंग लाइसेंस रद्द, आरबीआई का एक्शन

डेस्कः आरबीआई ने हानिकारक प्रबंधन प्रथाओं और बैंकिंग नियमों का पालन न करने का हवाला देते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है।RBI ने कहा कि जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित है और बैंक के पास सभी जमा लौटाने के लिए पर्याप्त फंड मौजूद है।
RBI ने साफ कहा है कि बैंक में जिन लोगों के पैसे जमा हैं वो सुरक्षित हैं और उन्हें वापस मिलेंगे। RBI अब इस बैंक को बंद करने के लिए हाईकोर्ट में भी जाएगा। ये पहली बार नहीं है जब RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर कार्रवाई की हो। इससे पहले भी RBI ने बैंक में पालन न किए जाने वाले नियमों और मैनेजमेंट की कमियों को लेकर चेतावनी दी थी. लेकिन हालात नहीं सुधरे और अब RBI ने सबसे कड़ा कदम उठाते हुए लाइसेंस ही रद्द कर दिया।
RBI ने लाइसेंस क्यों रद्द किया?
RBI ने इसके लिए चार बड़े कारण बताए हैं। पहला कारण ये है कि बैंक का काम ऐसे तरीके से चलाया जा रहा था जो बैंक और उसके ग्राहकों के लिए नुकसानदायक था।
दूसरा कारण ये है कि बैंक का मैनेजमेंट यानी बैंक चलाने वाले लोगों का तरीका ऐसा था जो ग्राहकों और आम लोगों के हित में नहीं था।
तीसरा कारण ये है कि RBI को लगा कि इस बैंक को चलते रहने देने से कोई फायदा नहीं होगा, न बैंक को न देश को।
चौथा और सबसे बड़ा कारण ये है कि बैंक ने वो शर्तें पूरी नहीं कीं जो RBI ने पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस देते वक्त लगाई थीं।

See also  Arvind Kejriwalऔर Tejashwi Yadav करेंगे कल्पना सोरेन के समर्थन में चुनावी सभा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now