- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

घर में घुसकर प्रेमी ने मार दी गोली, फिर खुद दे दी जान, अगले महीने होने वाली थी प्रेमिका की शादी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2026

सिमडेगा में युवती को घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

डेस्कः बिहार के वैशाली जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर उसे गोली मार दी और फिर गोली मारकर अपनी जान ले ली। घटना हाजीपुर के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमादपुर गांव की है।

घायल युवती अस्पताल में भर्ती

इमादपुर गांव के रहने वाले एक युवक ने प्रेमिका के घर में घुसकर उसे गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को पीएमसीएच रेफर कर दिया। युवती की जान फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रेमिका के पिता ने लगाए गंभीर आरोप

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। मृत युवक की पहचान 24 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है।घायल युवती के पिता उपेंद्र सहनी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की शादी अगले महीने तय थी और घर में शादी के लिए करीब चार लाख रुपये रखे हुए थे। उनका कहना है कि पंकज को इस रकम की जानकारी थी और वह लूट की नीयत से घर में घुसा था। वहीं, मामले को लेकर एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवक का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे असली वजह क्या थी।

See also  पूर्णिया के बेलवा में रहस्यमयी बीमारी के डर से लोगों ने खाना-पीना छोड़ा; अब तक 3 की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now