हजारीबाग मुठभेड़: 15 लाख का इनामी माओवादी शाहदेव महतो समेत 4 नक्सली मारे गए , महिला नक्सली नताशा भी ढेर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 17, 2026

 हजारीबाग, झारखंड: नक्सल विरोधी अभियान में हजारीबाग पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू-खपियां और बटुका जंगल इलाके में हुई भीषण मुठभेड़ में 15 लाख रुपये का इनामी माओवादी शाहदेव महतो उर्फ अनुज समेत चार कुख्यात नक्सली मारे गए।

मारा गया शाहदेव महतो

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हजारीबाग पुलिस और CRPF कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घेराबंदी के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

घंटों चली मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर

सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में चार नक्सली मौके पर ही मारे गए। मारे गए नक्सलियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • शाहदेव महतो उर्फ अनुज (RCM) – 15 लाख का इनामी
  • नताशा (SZCM) – महिला नक्सली
  • बुधन करमाली – एरिया कमांडर
  • रंजीत गंझू
See also  असम में JMM 19 सीटों पर तीन-कमान के सिंबल पर लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस से नहीं बनी बात, माले के लिए एक सीट छोड़ी

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों के घायल होने की भी आशंका है।

 हथियारों का जखीरा बरामद

मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। इसमें शामिल हैं:

  • 2 AK-47 राइफल
  • 1 Colt AR-15 राइफल
  • 1 INSAS राइफल
  • बड़ी संख्या में कारतूस
  • नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री

हिला नक्सली नताशा भी ढेर

मारे गए नक्सलियों में महिला सदस्य नताशा भी शामिल है, जो हाल ही में छत्तीसगढ़ से झारखंड आकर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय थी।

 इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है। फरार नक्सलियों की तलाश के लिए लगातार ऑपरेशन जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now