चाईबासा:सारंडा के जंगल में चार हजार जवानों की घेराबंदी,नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 16, 2026

चाईबासा:सारंडा के जंगल में चार हजार जवानों की घेराबंदी,नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के घने जंगलों में बुधवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। जानकारी के अनुसार, जिस पहाड़ी पर नक्सलियों का कैंप मौजूद था, उसे चारों ओर से घेर लिया गया है।मुठभेड़ के बाद हालात को देखते हुए करीब चार हजार जवानों को सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है। सुरक्षाबल लगातार जंगल के भीतर आगे बढ़ते हुए कुख्यात नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा के दस्ते की घेराबंदी किए हुए हैं।

पूर्वी सिंहभूम में फिर मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम, बहरागोड़ा इलाके में दहशत
सूत्रों के मुताबिक, जवानों की रणनीति साफ है—किसी भी हालत में नक्सलियों को घेराबंदी तोड़कर भागने का मौका नहीं दिया जाएगा। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई है, वह अत्यंत दुर्गम और घने जंगलों से घिरा हुआ है, जिससे ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।फिलहाल पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है

See also  हजारीबाग में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now