Maiyan Pension Scheme Update:मंईयां-पेंशन योजना के लाभुकों को अप्रैल में नहीं मिलेंगे पैसे,मई तक करना होगा इंतजार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 14, 2026

Maiyan Pension Scheme Update:मंईयां-पेंशन योजना के लाभुकों को अप्रैल में नहीं मिलेंगे पैसे,मई तक करना होगा इंतजार

रांचीः झारखंड में मंईयां सम्मान योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं के करीब 87 लाख लाभुकों को अप्रैल की राशि के लिए अब मई महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। स्वीकृत्यादेश जारी नहीं होने के कारण भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। नए वित्तीय-वर्ष 2026-27 के लिए विभाग से स्वीकृत्यादेश मिलने के बाद ही ट्रेजरी से राशि निकासी संभव होगी। तब तक लाभुकों के खातों में पैसे ट्रांसफर नहीं किए जा सकेंगे।

रांची के मांडर टोल प्लाजा पर 50 से 60 लोगों की भीड़ ने किया हमला, गलत दिशा से गाड़ी ले जाने को लेकर हुआ विवाद, कैश लूटकर हुए फरार
उधर, ट्रेजरी घोटाले की जांच के कारण भी प्रक्रिया में और देरी की आशंका जताई जा रही है। राज्य में संचालित छह पेंशनइ योजनाओं के करीब 36 लाख लाभुकों और मंईयां योजना के करीब 51 लाख लाभुकों को मार्च तक की राशि मिल चुकी है। पेंशन योजनाओं में हर महीने 1000 व मंईयां योजना में 2500 रुपए दिए जाते हैं। मंईयां योजना की राशि हर महीने की 15 तारीख के आसपास खातों में भेजी जाती है। संभावना है कि अप्रैल और मई की राशि एक साथ ट्रांसफर की जाए।

See also  ईद के मौके पर रांची की सड़क पर दिखा फिलिस्तीन का झंडा, पुलिस मामले की जांच में जुटी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now