रांची के बुंडू में अवैध बालू तस्करी का बड़ा नेटवर्क, प्रशासन पर उठे सवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 12, 2026

रांची के बुंडू में अवैध बालू तस्करी का बड़ा नेटवर्क, प्रशासन पर उठे सवाल, संबंधित अधिकारी कथित तौर पर रात में “अदृश्य” हो जाते हैं

रांची का बुंडू क्षेत्र अवैध बालू तस्करी गतिविधि का प्रमुख केंद्र हैं। इस खेल में कई नाम है। तथाकथित नाम आनंद साहू का सामने आ रहा है। जो इस खेल का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।प्रतिदिन 200 हाइवा 300 ट्रैक्टर अवैध बालू रांची और आसपास के क्षेत्र में जाता है।

गिरिडीह में मनरेगा JE रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा

सूत्रों के अनुसार, रात 8 बजते ही बुंडू ओर सोनाहातू के कांची नदी से बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उठाव शुरू हो जाता है। ओर सुबह 4 बजे तक बालू का उठाव होते रहता है। ट्रैक्टर और हाईवा जैसे भारी वाहनों के जरिए बालू को राजधानी रांची लाया जाता है। शहर में कई जगहों पर अस्थायी डंपिंग यार्ड बनाकर बालू को संग्रहित किया जाता है, जहां से बाद में अलग-अलग इलाकों में इसकी सप्लाई की जाती है।

 

पश्चिम सिंहभूम में लौह अयस्क के अवैध माइनिंग पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों के जरिए यह तस्करी हो रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग—खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी (सीओ) और जिला परिवहन विभाग (DTO)—इस पर प्रभावी कार्रवाई करते नजर नहीं आते। रात के समय जब तस्करी चरम पर होती है, तब संबंधित अधिकारी कथित तौर पर “अदृश्य” हो जाते हैं।बुंडू टोल प्लाजा के पास तैनात पीसीआर वैन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।इस स्तर पर अवैध खनन और तस्करी की स्थिति प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।

See also  Hemant Cabinet में हो गया विभागों का बंटवारा, देखिये किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now