नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोंसले, 92 वर्ष की आयु में मुंबई में हुआ निधन.. देश में शोक की लहर

Asha-Bhosle

मुंबईः भारतीय संगीत की दुनिया की महान गायिका आशा भोंसले नहीं रही। है । सीने में इंफेक्शन और कमजोरी की वजह से उन्हेें मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

उनकी पोती Zanai Bhosle ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की थी । इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मेरी दादी आशा भोसले को अत्यधिक थकान और छाती में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कृपया हमारी निजता का सम्मान करें। उनका इलाज जारी है और हमें उम्मीद है कि सब ठीक होगा। जल्द ही सकारात्मक अपडेट साझा करेंगे।”

आशा भोसले: 7 दशक से ज्यादा का शानदार संगीत सफर

भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित आवाज़ों में शामिल Asha Bhosle ने सात दशकों से अधिक लंबे करियर में अनगिनत हिट गाने दिए हैं। उन्होंने अपनी बड़ी बहन Lata Mangeshkar की छाया से बाहर निकलकर अपनी एक अलग पहचान बनाई—जो बोल्ड, बहुमुखी और प्रयोगधर्मी रही।

See also  झारखंड के विधायक अब साईकिल से पहुंचेंगे विधानसभा

हर शैली में महारत: रोमांस से कैबरे तक

आशा भोसले की खासियत उनकी हर तरह के गीतों में महारत है—रोमांटिक गान, कैबरे और डांस नंबर, ग़ज़ल , पॉप म्यूज़िक तक में उनकी गायिका हर दिन करोड़ों लोगों के कानों से गुजर कर दिल तक पहुंचती है ।

संगीतकार O. P. Nayyar के साथ उन्होंने “आओ हुज़ूर तुमको” जैसे सदाबहार गीत दिए, वहीं R. D. Burman के साथ “चुरा लिया है तुमने जो दिल को” जैसे कालजयी गाने बनाए।

उनके गाने “पिया तू अब तो आजा” और “ये मेरा दिल” ने 60-70 के दशक में फिल्म संगीत में नई ऊर्जा और संवेदनशीलता जोड़ी।

शास्त्रीय से पॉप तक—हर दौर में खुद को साबित किया

आशा भोसले ने “इन आंखों की मस्ती” और “दिल चीज़ क्या है” जैसे शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय गीतों से अपनी गहराई भी साबित की।
90 के दशक और 2000 के शुरुआती दौर में उन्होंने A. R. Rahman के साथ “तन्हा तन्हा” और “रंगीला रे” जैसे हिट गाने दिए, जिससे वह नई पीढ़ी के बीच भी लोकप्रिय बनी रहीं।

See also  नीतीश कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर लगी मुहर, हॉकी इंडिया को 10 करोड़ रुपये की राशि देने को मंजूरी

उन्होंने इंडी-पॉप में भी “कभी तो नजर मिलाओ” जैसे गानों के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

आशा ताई को मिला हर सम्मान 

अपने शानदार करियर में Asha Bhosle को कई बड़े पुरस्कार मिले हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • Dadasaheb Phalke Award
  • Padma Vibhushan
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (फिल्में: Umrao Jaan और Ijaazat)
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now