पटना में हाईटेक लूट का पर्दाफाश, यू-ट्यूब देख नकली कस्टम अधिकारी बने,20 करोड़ का सोना उड़ाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 10, 2026

पटना में हाईटेक लूट का पर्दाफाश, यू-ट्यूब देख नकली कस्टम अधिकारी बने,20 करोड़ का सोना उड़ाया

पटना:कस्टम अधिकारी बनकर स्वर्ण कारोबारी से करोड़ों का 14.900 kg गोल्ड लूटा गया था। इस मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया है।तीन आरोपियों को मेहंदी गंज इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने पीसी कर पूरे मामले की जानकारी दी।एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया आरोपियों के पास से 5.400 ग्राम सोना, 9 राउंड गोली, 1.97 लाख रुपये कैश बरामद किये गए हैं।कारोबारी की पिछले डेढ़ साल से अपराधी रेकी कर रहे थे। कई बार चाय पीने के दौरान भी रेकी की गई।इस घटना में 8 से 9 अपराधी शामिल थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दूसरे राज्यों में भी छापेमारी चल रही है।

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली,14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि मेहंदीगंज थाना क्षेत्र से अमरनाथ उर्फ गोपी, आदित्य गिरी उर्फ सोनी और संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से सोना, नकदी और हथियार भी बरामद हुए हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 5.400 ग्राम सोना, 9 राउंड गोली और करीब 1.97 लाख रुपये कैश बरामद किया गया है।इस लूटकांड का मास्टरमाइंड अमरनाथ उर्फ गोपी है, जो पहले भी डकैती के मामलों में जेल जा चुका है। उसी ने पूरी वारदात की योजना बनाई थी, जबकि गुड्डू नाम के शख्स ने गाड़ी उपलब्ध कराई थी।वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश नौबतपुर भागे और वहां से ट्रेन पकड़कर फरार हो गए। इस कांड में कुल 8 से 9 अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई है।

See also  स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सिर पर शू कवर; फोटो शेयर कर तेजस्वी यादव ने कसा तंज

बिहार में 6 दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त कर कर दी निर्मम हत्या, चार दिन बाद वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में मिला शव

दरअसल, गुजरात के राजकोट निवासी महेश मामतोरा और उनके साथी अहमदाबाद से पटना पहुंचे थे।वे सोने के जेवर लेकर बाकरगंज जा रहे थे।खगौल ओवरब्रिज पर पुलिस स्टीकर लगी कार और बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।खुद को कस्टम अधिकारी बताकर जांच के नाम पर तीनों बैग जब्त कर लिए और फरार हो गए। लूटे गए सोने की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और दूसरे राज्यों में भी छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now