बिहार में 6 दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त कर कर दी निर्मम हत्या, चार दिन बाद वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में मिला शव

बिहार में 6 दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त कर कर दी निर्मम हत्या, चार दिन बाद वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में मिला शव

डेस्कः बिहार के बगहा पुलिस जिले में छह दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। नौरंगिया थाना क्षेत्र के जरलहिया गांव के 47 वर्षीय मुरारी यादव का सिर कटा शव वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के हरदिया चांती जंगल क्षेत्र से बरामद किया गया।हत्यारों ने शव को दो हिस्सों में काटकर अलग-अलग जगहों पर दफन कर दिया था, ताकि उनकी पहचान छिप सके।

पार्किंग विवाद को लेकर अररिया में युवक की बेरहमी से हत्या, सरेआम सिर को धड़ से अलग किया, तेजस्वी ने कहा-महाचौपट राज
रविवार को दोस्तों ने बुलाया, फिर लापता: बीते रविवार को मुरारी यादव को उनके छह दोस्तों ने घर से बुलाया था।परिजनों के अनुसार, वे दोस्तों के साथ गए लेकिन वापस नहीं लौटे। जब परिवार ने दोस्तों से संपर्क किया तो सभी ने टालमटोल वाले जवाब दिए। इससे परिवार को शक हुआ और उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी के साथ हत्या की आशंका जताते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया, लेकिन इस बीच सभी दोस्त घर छोड़कर फरार हो गए, जिससे संदेह और गहरा गया।

बिहार में आज से बढ़ेगी गर्मी, 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, पटना-गया समेत कई जिलों में लू का अलर्ट
धड़ और सिर बरामद: पुलिस को सूचना मिली कि VTR के हरदिया चांती जंगल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखी गई है। इसके आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने जमीन खोदकर शव का धड़ बरामद किया। बाद में आसपास की जगहों पर तलाश करने पर सिर भी अलग स्थान से मिला। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को दो हिस्सों में काटकर दफना दिया था। मृतक की पहचान मुरारी यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बगहा प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी ने हत्या की पुष्टि की और शव को मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now