- Advertisement -

मुखिया का बेटा कंबल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया, गांव वालों ने थाने में दी लिखित शिकायत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 15, 2023

देवघर : जिले के मधुपुर थानाक्षेत्र इलाके में मुखिया के बेटे पर ग्रामीणों ने कंबल चोरी करने का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि मुखिया के बेटे को उन्होने कंबल चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। गांव वालों ने थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दी है और पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
मधुपुर थाना के भेड़वा पंचायत की मुखिया मुंद्रिका देवी के बेटे पर ग्रामीणों ने कंबल चोरी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने दावा किया कि उन्होने मुखिया के बेटे रवि कुमार को पंचायत सचिवालय भवन से ठेले पर तीन गांठ कंबल लादकर रंगे हाथ पकड़ा। इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और बीडीओ को दी। जब मौके पर पुलिस और बीडीओ पहुंचे तो ग्रामीण कार्रवाई की मांग करने को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस टीम और बीडीओ को समझाने पर मामला शांत हुआ।

See also  'संजय यादव ने गालियां देते बोला मैं गंदी हूं, अपनी पिता को गंदी किडनी लगवा दी'- सोशल मीडिया पर छलका रोहिणी आचार्य का दर्द
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now