हेमंत कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर लगी मुहर, झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी में मिलेगा आरक्षण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 15, 2023

रांची : मुख्समंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्ष में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। झारखंड मंत्रालय में हुई बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर लगी। जिन प्रस्तावों पर मुहर लगी उसमें सबसे महत्वपूर्ण है झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी में आरक्षण। कैबिनेट ने फैसला लिया है कि राज्य सरकार की रिक्तयों में झारखंड आंदोलनकारियों के एक आश्रित को 5 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा।
राज्य सरकार की तीसरी और चौथी श्रेणी के नियुक्तियों में हर आंदोलनकारी के एक आश्रित को 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा। ये लाभ आंदोलनकारी का परिवार एक बार ही ले सकता है।
वही बोकारो मेडिकल कॉलेज के लिए भी कैबिनेट में राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही कैबिनेट में राज्य सरकार केतारी बागान नामकुम और रांची स्टेशन के बीच पथ ऊपरी पुल (आरओबी) का निर्माण करायेगी. आरओबी निर्माण पर 44.80 करोड़ रुपये की लागत आयेगी. वहीं झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विस एग्जामिनेशन के रूल्स-2021 में संशोधन किया गया है. जमशेदपुर इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनेगा. इससे जुड़े प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिली है।

See also  सुरेश रैना और शिखर धवन करते थे सट्टेबाजी से मनी लॉड्रिंग, ED ने 11.14 करोड़ की संपत्ति जब्त की
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now