रांची सदर अस्पताल में युवक ने की अश्लील हरकत, प्रशिक्षु नर्सों ने बनाया वीडियो, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रांची सदर अस्पताल में युवक ने की अश्लील हरकत, प्रशिक्षु नर्सों ने बनाया वीडियो, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रांचीः सदर अस्पताल में एक युवक पर प्रशिक्षु नर्सों के सामने अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। सतर्कता दिखाते हुए नर्सों ने आरोपी को पकड़वाया, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा निवासी अमित कुमार नामक व्यक्ति अस्पताल के छठे तल पर मौजूद प्रशिक्षु नर्सों के सामने कथित रूप से आपत्तिजनक हरकत कर रहा था। उस समय नर्सें अकेली थी, इसलिए उन्होंने पहले उसका वीडियो बना लिया।

बोकारो के बाद हजारीबाग ट्रेजरी में बड़ा घोटाला, 15 करोड़ रुपए की अवैध निकासी, तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार
आरोपी को लोअर बाजार थाना पुलिस के हवाले किया
कुछ देर बाद जब वही व्यक्ति अस्पताल कैंटीन में दिखा, तो नर्सों ने शोर मचाया और अन्य कर्मियों को बुलाकर उसकी पहचान कराई। इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और प्रबंधन के पास ले गए।अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को लोअर बाजार थाना पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, आरोपी अमित कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट दिखाने अस्पताल आया था और नर्सों को गलतफहमी हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now