मोतिहारी में अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा, आदर्श सेवा सदन को किया गया सील, बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था अस्पताल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2026

मोतिहारी में अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा, आदर्श सेवा सदन को किया गया सील, बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था अस्पताल

डेस्कः मोतिहारी जिले में चल रहे अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया। इसके तहत महसी प्रखंड में संचालित हो रहे कई अवैध नर्सिंग होम पर प्रशासन ने कार्रवाई की। दो नर्सिंग होम समेत एक अल्ट्रासाउंड नर्सिग होम पर प्रशासन ने अपना डंडा चलाया।इस कार्रवाई के बीच सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि इस तरह से जिले में अवैध नर्सिंग होम का संचालन इतने दिनों से हो रहा था लेकिन जिला प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब कई मरीजों की जान चली गई और भारी संख्या में शिकायतें आई तो उसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

WhatsApp Image 2026 04 08 at 9.18.52 PM

पनीर-मंचूरियन खाने से तीन युवकों की बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, रेस्टोरेंट सील
प्रशासन ने अवैध रूप से चल रहे आदर्श सेवा सदन को सील कर दिया। डीएम मोतिहारी के आदेश पर हुई कार्रवाई में करते हुए बस स्टेंड रोड़ स्थित अमित क्लीनिक और बस स्टेंड चौक स्थित आदर्श सेवा सदन और एक अल्ट्रासाउंड क्लीनिक पर छापेमारी की। जांच के दौरान पता चला कि इनके पास अस्पताल चलाने का कोई लाइसेंस उपलब्ध नहीं था, ये सभी अवैध तरीके से क्लीनिक में बेड लगाकर अस्पताल चला रहे थे। छापेमारी के दौरान सर्जरी से जुड़े कई अवैध सामाना भी बरामद किये गए जिसका कोई वैद्य कागजात नहीं थे। इन सभी जगहों पर एक भी रजिस्टर्ड डॉक्टर भी तैनात नहीं थे। आदर्श सेवा सदन में रजिस्टर्ड संबंधित एक भी कागजात प्रशासन को नहीं मिले। ओटी में कुल 19 बेड पाए गए, ये पता चला कि यहां अवैध तरीके से नर्सिंग होम चलाये जा रहे थे। यहां फर्जीवाड़ा का हाल ये था कि वहां दवा दुकाने भी चलाई जा रही थी। सर्जिरी और ऑक्सीजन के सामान समेत कई सामानों को प्रशासन ने जब्त किया और आदर्श सेवा सदन को सील कर दिया गया। इनके खिलाफ थाने में चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

See also  Jharkhand की रितिका तिर्की वंदे भारत को टाटा से चलाकर ले जाएंगी पटना, रविवार को PM मोदी दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now