डेस्कः भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने बिहार के सारण से घूसखोर दारोगा को गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम ने सारण के डोरीगंज थाना क्षेत्र में तैनात एसआई मोहित मोहन को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई डोरीगंज स्थित दफ्तरपुर पेट्रोल पंप के समीप निजी आवास पर की गई।
बिहार में कृषि पदाधिकारी का शव कमरे में मिला, घर में मिले नोट में लिखा था-मम्मी मुझे माफ करना, तुझे परेशान किया
डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि टोले डुमरी रसूलपुर निवासी मन्नू साह ने निगरानी में भूमि विवाद के मामले में(डोरीगंज थाना कांड संख्या 123/26 )पीड़ित पक्ष को मदद करने के एवज में 10 हजार मांगने की शिकायत की थी।आरोप लगाया कि डोरीगंज थाना में पदस्थापित मामले के अनुसंधानकर्ता दारोगा ने ये पैसे मांगे। मोलभाव के बाद 9000 रुपये पर बात तय हो गई।इसकी सूचना निगरानी विभाग को दी गई। निगरानी विभाग ने आवेदन के आधार पर निगरानी विभाग के सअनि कृष्ण मुरारी कश्यप को सत्यापन के लिए भेजा। मामले के सत्यापन के पश्चात निगरानी की टीम डोरीगंज बाजार स्थित दरोगा के किराये के डेरा पर स्वर्गीय प्रभुनाथ साह के पुत्र सुभाष साह और मन्नू साह पहुंची और पैसा लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम आरोपित एसआई को छपरा सर्किट हाउस ले गई। वहां से अपने साथ पटना ले गई है, जहां पूछताछ की जा रही है।


