वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस की सारे प्लान कर दिये ध्वस्त, बुमराह को भी नहीं बख्शा
Live Dainik
April 8, 2026
डेस्कः गुवाहाटी में बारिश की वजह से आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच का मैच 20 ओवर की जगह सिर्फ 11-11 ओवर का खेला गया। इस मैच में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। यशस्वी ने 77 और वैभव ने 39 रनों की पारी खेलते हुए मुंबई के सामने जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य रख दिया, हालांकि मुंबई की पूरी टीम 9 विकेट पर सिर्फ 123 रन ही बना सकी। इस मैच को फैंस यशस्वी और वैभव की बल्लेबाजी के लिए हमेशा याद रखेंगे।
Clearing the ropes for fun 💪
🎥 A quick look at some of the hits from Yashasvi Jaiswal's breathtaking knock 🚀
बिहार के 15 साल के लाल वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को कायल कर दिया। मुंबई के खिलाफ 14 गेंदों में उसने 39 रन की पारी खेली। इस दौरान मुंबई इंडियंस की ओर से जो भी गेंदबाज आया उसकी खूब धुनाई हुई, वैभव ने दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज माने जाने वाले बुमराह को भी नहीं बख्शा। बिहार के लाल ने मुंबई को ऐसा मारा की हर इंडियंस के साथ हार्दिक पंड्या भी बोल पड़े- कमाल है ये लड़का।
बुमराह दुनिया के टॉप बॉलर हैं। तो20 में उनसे खतरनाक कोई गेंदबाज नहीं है
वैभव सूर्यवंशी के करियर में आज वो पहली बार बुमराह की गेंदबाजी का सामना कर रहे थे
हार्दिक ने वैभव को शाबाशी देते हुए बयां किया सच
अपनी टीम के खिलाफ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बेखौफ और बेलगाम होकर गेंद को उड़ाता देख हार्दिक पंड्या भी हैरान थे। बतौर कप्तान उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि वो करें तो भी क्या? किसको गेंद थमाए? टीम के सारे प्लान जो खास कर वैभव सूर्यवंशी को लेकर हुई स्पेशल मीटिंग में बने थे, वो एक के बाद एक फेल हो रहे थे। वैभव ने उनकी धज्जियां उड़ाकर रख दी।यही वजह रही कि जब मैच खत्म हुआ तो हार्दिक पंड्या ने ना सिर्फ वैभव को शाबाशी दी बल्कि उन्हें लेकर हकीकत बयां करने से भी पीछे नहीं हटे।
वैभव सूर्यवंशी के लिए MI ने की थी स्पेशल मीटिंग
हार्दिक पंड्या ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि ये लड़का कमाल है।15-16 साल के लड़के का ऐसे खेलना हैरान करता है। उन्होंने फिर वैभव के लिए मुंबई इंडियंस की स्पेशल मीटिंग के बारे में भी बताया। हार्दिक ने कहा कि मुंबई इंडियंस जब इस मैच को लेकर रणनीति बना रही थी तो उन्होंने वैभव सूर्यवंशी पर खास तौर पर फोकस किया था। लेकिन, जिस तरह से उसने बल्ले से मारा, बेखौफ होकर खेला, वो लाजवाब रहा। आखिर में हार्दिक ने वैभव को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस की सारे प्लान कर दिये ध्वस्त, बुमराह को भी नहीं बख्शा
Live Dainik
April 8, 2026
डेस्कः गुवाहाटी में बारिश की वजह से आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच का मैच 20 ओवर की जगह सिर्फ 11-11 ओवर का खेला गया। इस मैच में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। यशस्वी ने 77 और वैभव ने 39 रनों की पारी खेलते हुए मुंबई के सामने जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य रख दिया, हालांकि मुंबई की पूरी टीम 9 विकेट पर सिर्फ 123 रन ही बना सकी। इस मैच को फैंस यशस्वी और वैभव की बल्लेबाजी के लिए हमेशा याद रखेंगे।
बिहार के 15 साल के लाल वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को कायल कर दिया। मुंबई के खिलाफ 14 गेंदों में उसने 39 रन की पारी खेली। इस दौरान मुंबई इंडियंस की ओर से जो भी गेंदबाज आया उसकी खूब धुनाई हुई, वैभव ने दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज माने जाने वाले बुमराह को भी नहीं बख्शा। बिहार के लाल ने मुंबई को ऐसा मारा की हर इंडियंस के साथ हार्दिक पंड्या भी बोल पड़े- कमाल है ये लड़का।
हार्दिक ने वैभव को शाबाशी देते हुए बयां किया सच
अपनी टीम के खिलाफ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बेखौफ और बेलगाम होकर गेंद को उड़ाता देख हार्दिक पंड्या भी हैरान थे। बतौर कप्तान उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि वो करें तो भी क्या? किसको गेंद थमाए? टीम के सारे प्लान जो खास कर वैभव सूर्यवंशी को लेकर हुई स्पेशल मीटिंग में बने थे, वो एक के बाद एक फेल हो रहे थे। वैभव ने उनकी धज्जियां उड़ाकर रख दी।यही वजह रही कि जब मैच खत्म हुआ तो हार्दिक पंड्या ने ना सिर्फ वैभव को शाबाशी दी बल्कि उन्हें लेकर हकीकत बयां करने से भी पीछे नहीं हटे।
वैभव सूर्यवंशी के लिए MI ने की थी स्पेशल मीटिंग
हार्दिक पंड्या ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि ये लड़का कमाल है।15-16 साल के लड़के का ऐसे खेलना हैरान करता है। उन्होंने फिर वैभव के लिए मुंबई इंडियंस की स्पेशल मीटिंग के बारे में भी बताया। हार्दिक ने कहा कि मुंबई इंडियंस जब इस मैच को लेकर रणनीति बना रही थी तो उन्होंने वैभव सूर्यवंशी पर खास तौर पर फोकस किया था। लेकिन, जिस तरह से उसने बल्ले से मारा, बेखौफ होकर खेला, वो लाजवाब रहा। आखिर में हार्दिक ने वैभव को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
Trending Now
लोहरदगा पुलिस ने 7 घंटे के अंदर किया हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल
National Stakeholders Consultation में बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कॉपी-पेस्ट से नहीं चलेगा काम, माइन्स नहीं माइंड हो झारखंड की पहचान
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का सिर काटा,जंगल में पेट्रोल डालकर धड़ जलाया, रांची में 17 दिन बाद हुआ खुलासा
मोतिहारी में एक करोड़ का जाली नोट बरामद, नोटों की गड्डी के बीच मिला हथियार
पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, ₹25 हजार में बेची गई नाबालिग,प्रेमी समेत 11 गिरफ्तार
You Might Also Like