पटना से फर्जी महिला IAS पति के साथ गिरफ्तार,₹34.74 लाख की ठगी का आरोप

पटना से फर्जी महिला IAS पति के साथ गिरफ्तार,₹34.74 लाख की ठगी का आरोप

डेस्कः बिहार के मधेपुरा पुलिस ने पटना से एक फर्जी महिला IAS को उनके पति के साथ गिरफ्तार किया गया है। पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के बिलपटोला से दोनों को गिरफ्तार कर मंगलवार को मधेपुरा लाया गया। गिरफ्तार दंपती का वर्तमान स्थायी पता भोजपुर जिले के पीसे थाना का अगिया है।गिरफ्तारी के साथ एक चार चक्का वाहन और आइफोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपित सन्नी कुमार राय पिता दिलीप राय ने अपनी पत्नी श्रद्धांजलि देवी को सीनियर IAS बताकर मधेपुरा निवासी नारायण यादव से 34.74 लाख की ठगी कर ली थी।

बिहार में 55 साल के बहनोई पर आया 26 साल की महिला का दिल, दो बच्चों को छोड़कर मां हुई फरार
2025 में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम के दौरान सिंहेश्वर धाम में पीड़ित की हुई थी मुलाकात:
मधेपुरा थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि शहर के वार्ड संख्या नौ निवासी नारायण यादव ने विगत आठ फरवरी को थाने में आवेदन देकर ठगी का केस दर्ज कराया था। पीड़ित नारायण यादव ने बताया कि गत वर्ष 2025 में सिंहेश्वर धाम में आयोजित कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा समारोह में एक वीआईपी गाड़ी खड़ी थी। जिसके आगे बोर्ड पर बिहार सरकार प्रधान सचिव सह मिशन निदेशक सामान्य प्रशासन विभाग लिखा हुआ था।
उक्त गाड़ी पर एक महिला और एक सुरक्षा गार्ड सवार था। मंदिर में पूजा पाठ के दौरान पोशाक धारी सुरक्षा गार्ड सन्नी कुमार राय से बात हुई तो उसने बताया कि उसके साथ जो महिला है वह सीनियर आईएएस अधिकारी हैं और उनके पति भी आईएएस ऑफिसर हैं। दोनों की पोस्टिंग सामान्य प्रशासन विभाग पटना में है।इसके बाद सन्नी कुमार राय ने बातचीत आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर आप ठेकेदारी करते हैं तो आपको बहुत सारा सरकारी ठेकेदारी दिलवा दूंगा। उसके बाद सन्नी कुमार राय ने ठेकेदारी दिलवाने के नाम पर विभिन्न माध्यम से मुझसे 34 लाख 74 हजार रुपये ले लिए।ठेकेदारी नहीं दिलवाने के बाद सन्नी राय दोबारा मधेपुरा आया तो हमने उनसे अपने रुपये लौटने को कहा तो वो मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा और मेरा आइफोन छीनकर चला गया।

See also  सारंडा जंगल में जारी है सुरक्षाबलों का अभियान, एक और माओवादी ढेर, अबतक 16 मारे गए

बिहार में 17 पदाधिकारियों को जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में मिली प्रमोशन, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
थानाध्यक्ष के अनुसार, नारायण यादव के आवेदन पर प्रथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी ठग की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।गठित पुलिस टीम को अनुसंधान में पता चला कि ग्राम-अंगिया, थाना-पिरो, जिला-भोजपुर निवासी सन्नी कुमार राय अपनी पत्नी श्रद्धांजलि देवी को आईएएस ऑफिसर बताकर और खुद उसका सुरक्षा गार्ड बन अपने चार पहिया वाहन पर फर्जी बोर्ड लगाकर लोगों को झांसा देकर काम दिलवाने के नाम पर ठगी करता है।पूर्व में भी कई ठगी कांड में संलिप्त पाया गया है। दोनों को छापामारी कर पटना से गिरफ्तार कर मधेपुरा लाया गया। साथ में उसकी चार पहिया वाहन को भी जब्त कर लिया गया। एक मोबाइल भी उसके पास से जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सन्नी कुमार राय और उसकी पत्नी फर्जी महिला आईएएस ऑफिसर श्रद्धांजलि देवी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

See also  झारखंड में कई विभागों का खर्च शून्य, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जताई नाराजगी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now