हेमंत सोरेन ने असम में चुनाव प्रचार किया खत्म, हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी पर लगे तीन पासपोर्ट रखने के आरोप पर दिया बड़ा बयान

हेमंत सोरेन ने असम में चुनाव प्रचार किया खत्म, हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी पर लगे तीन पासपोर्ट रखने के आरोप पर दिया बड़ा बयान

रांचीः असम में विधानसभा चुनाव का प्रचार मंगलवार को खत्म हो गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने जेएमएम के उम्मीदवारों के लिए कई सभाएं की। मंगलवार को हेमंत सोरेन ने असम छोड़ने से पहले मीडिया के बात करते हुए कहा कि देखिये इस चुनाव का क्या परिणाम होगा ये ग्राउंड से ही पता चलेगा। हमलोगों का जो काम था उसे हमने बखूबी निभाया है। बीजेपी के जीत के दावे पर हेमंत सोरेन ने कहा कि वोट में चोरी करो, वोट में डाका डालो, वोट को मैनुपुलेट करो उनके कई परामीटिर है पावर में आने का। हमारा पारामीटर है जनता की अदालत।

पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की छापेमारी, हिमंता बिस्‍वा सरमा की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर लगाए थे आरोप
कांग्रेस की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी के तीन पासपोर्ट रखने के आरोप पर हेमंत सोरेन ने कहा कि गुनहगार कभी अपना गुहाह थोड़े न कबूल करता है, ये तो जांच का विषय है, ये तो जो जांच करेंगे वो बताएंगे।


असम विधानसभा चुनाव में प्रचार का अंतिम दिन, हेमंत सोरेन ने कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना
इससे पहले हेमंत सोरेन ने मां कामाख्या के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कामाख्ये कामसम्पन्ने कामेश्वरि हरप्रिये।
कामनां देहि मे नित्यं कामेश्वरि नमोऽस्तु ते॥
असम में मां कामाख्या के पावन धाम में आज पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
असम की वीर और क्रांतिकारी भूमि के मेरे भाइयों-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों से मुझे जो स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उससे मन अभिभूत है। यह विश्वास और प्रेम हमारी ताकत है।
तीर-धनुष के संकल्प के साथ आपका अपना जेएमएम शोषित, वंचित और आदिवासी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आपको हक-अधिकार दिलाकर रहेगा।
मां कामाख्या सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें, सबका कल्याण करें।
ॐ क्लीं क्लीं कामाख्यायै नमः

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now