पटनाःअगमकुआं थाना क्षेत्र की एक युवती को गंभीर स्थिति में चित्रगुप्त नगर स्थित निजी उपचार केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामले में जानकारी मिली है कि युवती सगाई से पूर्व जिम ट्रेनर बायफ्रेंड से मिलने गई थी।शारीरिक संबंध बनाने के दौरान अधिक रक्तस्राव होने पर युवती को चित्रगुप्त नगर स्थित निजी उपचार केंद्र में स्कूटी से लेकर जिम ट्रेनर पहुंचा और भर्ती कराकर फरार हो गया। निजी उपचार केंद्र ने युवती की गंभीर स्थिति को देख चित्रगुप्त थाना पुलिस को सूचित किया।
पटना में गुजरात के कारोबारी से लूट, कस्टम अधिकारी बनकर आये थे अपराधी, फिल्मी अंदाज में घटना को दिया अंजाम
युवती ने बयान देने से किया इनकार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन प्रारंभ किया। युवती ने बयान देने से इनकार कर दिया। स्वजनों ने निजी मामला बता प्राथमिकी से इनकार किया। युवती का कहना है कि सहमति से शारीरिक संबंध हुआ है।
माममे में पुलिस ने शुरू की छानबीन
स्वजनों का कहना था कि प्राथमिकी होने की स्थिति में शादी टल सकती है। स्वजनों के अनुसार एक पखवारा बाद ही उसकी सगाई होने वाली है।पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस के बयान पर प्राथमिकी अंकित कर मामले की छानबीन की जाएगी। जिस युवक ने संबंध बनाया है उसकी पहचान कर अभियुक्त बनाया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।


