पूर्वी चंपारण: पुलिस की एक विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चकिया के गवंद्रा स्थित एक मदरसा से पिस्टल जब्त किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मदरसा में हथियार छिपाकर रखा गया है।
मोतिहारी: चकिया में पुलिस ने मदरसे में छापेमारी कर पिस्टल बरामद की. गुप्त सूचना पर कार्रवाई हुई, बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है. पहले भी यहां से संदिग्ध की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है.
#Motihari #Bihar #CrimeNews @motihari_police pic.twitter.com/jNoDpDQqSD— Live Dainik (@Live_Dainik) April 5, 2026
सूचना पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने चकिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम को तत्काल छापेमारी का निर्देश दिया। पुलिस की टीम ने तत्काल छापेमारी कर मदरसा से एक पिस्टल जब्त किया।इसके बाद मौके पर मौजूद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। तीनों की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों से पूछताछ चल रही है।
मदरसा को तत्काल सील कर दिया गया है। यहां बता दें कि यह वहीं मदरसा है, जहां से पीएफआई के सक्रिय सदस्य उस्मान उर्फ सुल्तान उर्फ याकूब को चकिया पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।


