रांची के अश्विनी स्टील के गोदाम में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ बड़ा नुकसान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 5, 2026

रांची के अश्विनी स्टील के गोदाम में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ बड़ा नुकसान

रांचीः कोकर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार शाम अश्विनी स्टील के गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे गोदाम में रखा सारा सामान जल गया। प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

तीन-धनूष के साथ प्रचार कर रहे है हेमंत और कल्पना, मुख्यमंत्री ने कहा असम में आदिवासियों की स्थिति देखकर आती है शर्म
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देखते-देखते ही आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम के अंदर स्टील और अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे यहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया।

Chatra Plane Crash: प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आई, नहीं था ब्लैक बॉक्स; पायलट के अंतिम शब्द थे विक्टर- जुलियट-विक्टर
सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आग पर काबू पाने में स्थानीय लोगों ने काफी सहयोग किया। लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। क्योंकि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के दुकानों तक फैल सकती थी। प्रारंभिक जांच में आग की प्रमुख वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।आग की वजह से भारी नुकसान भी हुआ है। आग की वजह से दुकान के रखे फर्नीचर, कागजात और अन्य सामान बुरी तरह से जल कर बर्बाद हो गए।

See also  पटना में दो लड़कियों ने की पेपर स्प्रे से ज्वेलरी शॉप लूटने की कोशिश, देखे VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now