बिहार के नालंदा में सरेआम महिला से छेड़खानी, RJD ने VIDEO पोस्ट कर सरकार पर बोला हमला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 31, 2026

बिहार के नालंदा में सरेआम महिला से छेड़खानी, RJD ने VIDEO पोस्ट कर सरकार पर बोला हमला

डेस्कः बिहार के नालंदा जिले में छेड़खानी की एक बेहद इस शर्मनाक घटना सामने आई है। इस वीडियो के सामने आने के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में घात लगाकर बैठे बदमाश बाजार से लौट रही महिला को अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी करते हुए नजर आ रहे है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई कर रही है।

नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, आठ श्रद्धालुओं की मौत,नीतीश कुमार ने जताया दुख, 6-6 लाख रुपये मुआवजे का एलान
नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस बेहद ही शर्मनाक घटना का वीडियो शेयर कर आरजेडी ने कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि नालंदा के नूरसराय में अपने वृद्ध सास-ससुर के साथ रहने वाली दो बच्चों की मां एक महिला राशन लेने दुकान गयी तो 3 लोगों ने पकड़ा, कपड़े फाड़े, सीने पर हाथ लगाया! वीडियो बनाया!

See also  लव-सेक्स और धोखाः फराज के फरेब में जिंदा जल गई करोड़पति लड़की, जाने पूरी कहानी

यह शर्मनाक कांड मुख्यमंत्री के गृह जिले में हुआ!
पर इस घटना से ना मुख्यमंत्री को कुछ शर्म आएगी और ना ही गृह मंत्री को!
वैसे भी यह दोनों और बिहार के सभी सत्तारूढ़ विधायक, मंत्री कुर्सी के खेल में व्यस्त हैं! सत्ता हाथ में आ गया जनता से क्या मतलब?
जब सत्ता में काहिल, क्रूर और भ्रष्ट लोग हों तो वो चुनाव में महिलाओं को ₹10,000 बांटकर महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण, शिक्षा और उत्थान से पल्ला झाड़ लेते हैं!
पुलिस और प्रशासन में बैठे बाबू और अधिकारी तो वैसे भी सत्ता चयनित बड़े अधिकारियों और मंत्रियों के सामने दुम हिलाने और अपने भ्रष्टाचार से जनता का खून चूस कर अपना घर भरने के आदी हैं!

 

बिहार के 2 लोक सेवकों पर EOU का शिकंजा,किशनगंज SDPO और सहरसा DRDO निदेशक के ठिकानों पर छापेमारी
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला 26 मार्च को बाजार से अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान पहले से घात लगाए कुछ बदमाशों ने उसे अकेला पाकर पकड़ लिया और जबरन छेड़खानी करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। वहीं घटना के दौरान वहां कुछ स्थानीय लोग भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी महिला की मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहना ही उचित समझा। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने इस शर्मनाक घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now