खूंटी के मुरहू में हुई हिंसा के बाद आक्रोश जारी, आज फिर बंद का एलान

खूंटी के मुरहू में हुई हिंसा के बाद आक्रोश जारी, आज फिर बंद का एलान

खूंटीः रामनवमी के दिन से मुरहू में हुई घटना के बाद सोमवार को बुलाया गया खूंटी बंद असरदार रहा। पूर्व में हुई घटना के विरोध में सर्व सनातन धर्म ने अनिश्चितकालीन जिला बंद आहूत किया है। मुरहू के अलावा खूंटी और तोरपा भी बंद रहे। साथ ही रनिया का साप्ताहिक बाजार भी बंद रहा।

हजारीबाग के बच्ची से हुई दरिंदगी को लेकर 3 अप्रैल को झारखंड बंद, बीजेपी ने सरकार को दिया 2 दिनों का अल्टीमेट
मुरहू में हुए कथित पथराव के विरोध में सोमवार शाम को मशाल जुलूस भी निकाला गया। यह जुलूस नेताजी चौक से भगत सिंह चौक तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का पुतला दहन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उपद्रवियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
आक्रोशित लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन के प्रतिनिधियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जुलूस में जीतेंद्र कश्यप, प्रियांक भगत, अनूप साहू और मुकेश जायसवाल समेत कई लोग मौजूद रहे। आरोप लगाया गया कि प्रशासन की तरफ से उपद्रवियों को पकड़ने के बजाय निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

असम के डिब्रूगढ़ में हेमंत सोरेन ने की JMM नेताओं के साथ बैठक, विधानसभा चुनाव में जीत का दिया मंत्र
सोमवार को पूरे दिन रामनवमी समिति और अलग-अलग संगठनों से जुड़े लोगों ने घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक इस मामले में 10 FIR दर्ज की जा चुकी हैं।संवेदनशील इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now