रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में डेरा जमाये हुए है। विधानसभा चुनाव को लेकर वो जेएमएम समर्थित उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे है इसके साथ ही वो नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जीत की रणनीति बना रहे है।
आज असम के डिब्रूगढ़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की।
इस दौरान चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। झामुमो की विचारधारा हमेशा से आदिवासी, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने की रही है।
यह चुनाव केवल असम में सत्ता… pic.twitter.com/GHHNOaU6KR— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 30, 2026
निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को बड़ी राहत, ACB कोर्ट ने दी डिफॉल्ट बेल
हेमंत सोरेन ने डिब्रूगढ़ में चुनावी रणनीति को लेकर जेएमएम नेताओं के साथ सोमवार को बैठक की। इस बैठक में झारखंड सरकार में मंत्री चमड़ा लिंडा भी मौजूद थे। इस बैठक के दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो की विचारधारा हमेशा से आदिवासी, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने की रही है।
यह चुनाव केवल असम में सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय पहचान को सशक्त करने का भी चुनाव है।
सभी साथियों के उत्साह, एकजुटता और प्रतिबद्धता से विश्वास है कि हम मिलकर मजबूती से आगे आयेंगे।
असम का यह चुनाव सामान्य चुनाव से बढ़कर है। यह पहचान, आवास, जमीन एवं अन्य अधिकारों के लिए संघर्ष की शुरुआत है। जिस ढंग के घरों में रहने को मेरे आदिवासी भाई-बहन रहने को विवश वह अक्षम्य है, यहां की सरकारों द्वारा किया गया अपराध है।
अगर झारखंड 3 कमरे का आवास अपने गरीब लोगों को दे… pic.twitter.com/cPuE33f6EU
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 30, 2026
हेमंत सोरेन ने जेएमएम नेताओं के साथ बातचीत के दौरान कहा कि असम का यह चुनाव सामान्य चुनाव से बढ़कर है। यह पहचान, आवास, जमीन एवं अन्य अधिकारों के लिए संघर्ष की शुरुआत है। जिस ढंग के घरों में रहने को मेरे आदिवासी भाई-बहन रहने को विवश वह अक्षम्य है, यहां की सरकारों द्वारा किया गया अपराध है।
अगर झारखंड 3 कमरे का आवास अपने गरीब लोगों को दे सकता है, 50 लाख महिलाओं को 2500 रु. प्रति महीना का सम्मान राशि दे सकता है तो असम में क्यों नहीं दिया जा सकता है?असम में अभी सरकारों ने बारी-बारी से असम के आदिवासियों को ठगने का काम किया है, उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखने का काम किया है। लेकिन अब और नहीं।
आज असम के दुलियाजान विधानसभा से तीर-धनुष (जेएमएम) प्रत्याशी पीटर मिंज के समर्थन में लोगों से मिला।
तीर-धनुष पर लोगों को अभिमान है। सदियों से शोषित और वंचित रहने को मजबूर रहे समाज का विश्वास है तीर-धनुष।চিহ্ন আমাৰ
ধনু-কাঁড় pic.twitter.com/PUMwJvlgFS— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 30, 2026


