रांची के आसमान पर छाया कुहासा, झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, कल से बारिश और वज्रपात के आसार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 30, 2026

रांची के आसमान पर छाया कुहासा, झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, कल से बारिश और वज्रपात के आसार

रांचीः सोमवार की सुबह राजधानी रांची के लोगों को कुहासा देखने को मिला। रांची के आसमान को कुहासे ने ठक दिया और लोगों को सुबह में सूर्य के दर्शन नहीं हुए। मौसम में हुए इस परिवर्तन को लेकर मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य में आंशिक बादल छाये रहने के साथ कई जिलों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गयी है। 31 मार्च को उत्तर-पश्चिम जिलों को छोड़कर राज्य के शेष हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले 24 घंटे में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। फिर पुनः तीन से चार डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है।

See also  गुमला के स्कूल में भंवरों के झुंड ने किया हमला, छात्रा बुरी तरह घायल, कई बच्चे जख्मी

हेमंत सोरेन की असम के सोनारी में चुनावी सभा, मुख्यमंत्री ने कहा-जनता को चाहिए बदलाव
राजधानी रांची में 30 मार्च को मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और आंशिक बादल छाये रहेंगे। 31 मार्च, दो और चार अप्रैल को रांची में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 30 मार्च को सबसे अधिक गर्मी रहने की संभावना है। एक अप्रैल को दक्षिणी झारखंड में गर्जन की संभावना है। दो अप्रैल को दक्षिणी, पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तीन और चार अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now