पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹13 से घटाकर ₹3, डीजल पर शून्य,केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 27, 2026

Petrol Diesel Price Hike:पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए, 3 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

डेस्कःकेंद्र सरकार ने तेल संकट के बीच पेट्रोल और डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी कम कर दी है। पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर भी 10 रुपये की कटौती की है।रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक,पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दी गई है। सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो सकते हैं।

जीतन राम मांझी के सलाहकार दानिश रिजवान ने कानून को दिखाया ठेंगा, पुलिस जवान से पिस्टल लेकर खुलेआम की फायरिंग
सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाली अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी को पहले के 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को पहले के 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 0 कर दिया गया है।
नायरा ने बढ़ाए थे दाम
बीते गुरुवार को देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी में से एक नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की थी. नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमतें 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का ऐलान किया था, जिसके बाद सरकार ने पेट्रोल-डीजल दोनों में 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटा दी है।

See also  गिरिडीह में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पारसनाथ की पहाड़ियों पर मिला हथियारों का जखीरा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now