हजारीबाग: जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित टीएसपीसी (TSPC) उग्रवादी संगठन के 8 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी घटना टल गई।
अंबा प्रसाद ने कांग्रेस और JMM के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-अनुशासन तोड़ने के लिए मजबूर किया गया, योगेंद्र साव ने कुछ भी गलत नहीं किया
पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि केरेडारी थाना क्षेत्र के कोलेसरी इलाके में उग्रवादी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे हैं। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया और इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को देख एक संदिग्ध बोलेरो वाहन भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद मौके से 8 उग्रवादियों को दबोच लिया गया।

हथियारों का जखीरा बरामद
तलाशी में बोलेरो से 2 इंसास राइफल, 90 राउंड 5.56 एमएम, 37 राउंड 7.62 एमएम, 26 राउंड 7.65 एमएम और 21 राउंड 9 एमएम जिंदा कारतूस के साथ एक देसी पिस्टल बरामद की गई।
कमांडरों के संपर्क में थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सभी उग्रवादी संगठन के जोनल कमांडर भोलन गंझू और सब-जोनल कमांडर दिनेश जी उर्फ रवि राम के संपर्क में थे। उनके निर्देश पर लेवी वसूली, दहशत फैलाने और बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी।
फिराक में थे।

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन दिल्ली रवाना, असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस से नहीं बनी बात
प्रतिबंधित टी०एस०पी०सी० उग्रवादी संगठन के जोनल कमाण्डर भीखन गंझू एवं सब जोनल कमाण्डर दिनेश जी उर्फ रवि राम के साथ मिलकर गिरफ्तार विरेन्द्र मुण्डा, सुरेन्द्र मुण्डा, राँची/लातेहार/रामगढ़ / चतरा / हजारीबाग में संगठन का नेतृत्व कर रहे थे। सब जोनल कमाण्डर दिनेश जी उर्फ रवि राम के साथ विरेन्द्र मुण्डा एवं सुरेन्द्र मुण्डा प्रतिबंधित उग्रवादी टी०एस०पी०सी० संगठन के निर्देश पर लेवी के लिए धमकी देना, दहशत फैलाने का काम कर रहे थे। दिनांक-12.02.2026 को रामगढ़ जिले के पतरातु, सरैया में इन्ही अपराधियों के द्वारा ऑटोमेटिक हथियार से दो दर्जन सौ अधिक राउण्ड फायरिंग की गई थी। हजारीबाग जिले के उरीमारी ओ०पी० क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। पुलिस की तत्परता के कारण इन्हें हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।सुनील मुंडा, बिरेंद्र मुंडा, ललमोहान, अनिल मुंडा, रविंद्र गंझू उर्फ पिंटू, संतोष गंझू, संजय मुंडा समेत कुल 8 उग्रवादी शामिल हैं।






