मोदी की घेराबंदी करने देश के दौरे पर निकलेंगे नीतीश कुमार, झारखंड और यूपी ही नहीं गुजरात-महाराष्ट्र में भी करेंगे कार्यक्रम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 12, 2023

JDU की कमान फिर Nitish Kumar के हाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय परिषद की मुहर

पटना :तीन राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद नीतीश कुमार की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा एक बार फिर जग गई है। झारखंड के रामगढ़ और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी ही नहीं देश के अन्य राज्यों का भी दौरा करेंगे नीतीश कुमार।
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा है कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता जाति आधारित गणना और आरक्षण का दायरा बढ़ाने के बाद काफी बढ़ गई है। झारखंड और यूपी ही नहीं देश के अन्य राज्यों से उनके दौरा करने की डिमांड आ रही है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में नीतीश कुमार जाएंगे।
उन्होने आगे कहा कि बीजेपी ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में नेतृत्व का चेहरा बदला तो इसके पीछे नीतीश कुमार की रणनीति का ही असर है। अगर कांग्रेस ने इन विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार का साथ्ज्ञ लिया होता तो आज नतीजे कुछ और होते। उन्हाने आगे कहा कि कांग्रेस अपने नेतृत्व में ही नीतीश कुमार को साथ लेकर बढ़ती तो 2024 की लड़ाई और मजबूत होती। बीजेपी ने मध्यप्रदेश में मोहन यादव को सीएम बनाकर जातीय महत्वाकांक्षा को बढ़ाने का काम किया है लेकिन लालू यादव की पकड़ बहुत मजबूत है।

See also  Hemant Soren: निकले जेल से बाहर, चाचा के श्राद्ध में शामिल होने की मिली है इजाजत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now