टॉपर घोटाला के मास्टरमाइंड बच्चा राय के ठिकानों पर ईडी छापेमारी में मिले करोड़ों कैश, 100 अधिक भूखंडों की खरीद के मिले दस्तावेज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 11, 2023

ed raid at vaishali
वैशाली- बिहार के बहुचर्चित टॉपर घोटाले के मुख्य आरोपी अमित कुमार उर्फ बच्चा राय के ठिकानों पर ईडी की टीम ने 9 दिसंबर की सुबह सुबह छापेमारी की। तीन दिन तक चले ईडी की रेड में टीम को बड़ी सफलता मिली। वैशाली के भागवानपुर स्थित बच्चा राय के विशुन राय महाविद्यालय, विशुन राजदेव टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के आवासीय परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया।
बच्चा राय के ठिकाने पर चलाये गए सर्च ऑपरेशन के दौरान ईडी की टीम को कई आपत्तिजनक दस्तावेज, 100 से अधिक भूखंडों की खरीद के दस्तावेज और 2.87 करोड़ रूपये कैश की बरामदगी हुई। इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में हेरफेर के मास्टरमाइंड के ठिकानों पर ईडी की टीम को बच्चा राय द्वारा किये गए गड़बड़ियों के कई सबूत मिले।
टॉपर घोटाले के मुख्य आरोपी बच्चा राय को 2016 में रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और जेल भेज दिया गया था। जमानत पर छूटने के बाद बच्चा राय फिर से एक बार सक्रिय हुआ और ईडी द्वारा अटैच की गई संपत्ति पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इसको लेकर भगवानपुर थाने में मामला भी दर्ज किया गया और पुलिस को कब्जे की गई संपत्ति को छुड़ाने के लिए भी ईडी की टीम ने कहा। बच्चा राय के हरकतों के बाद ईडी की टीम एक बार फिर सक्रिय हुई और उसके ठिकानों पर छापेमारी की।

See also  मुकेश सहनी से गृहमंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार ने की फोन पर बात, पिता के हत्यारे को जल्द पकड़ने का दिया आश्वासन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now