रांचीः गुरुवार को झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर पर बुलडोजर चलाया गया। हजारीबाग में एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस के सामने जोरदाग झुमरी टांड में स्थित घर को तोड़ दिया गया। इस घर में का निर्माण 2011 में योगेंद्र साव ने किया था।
ED की कार्रवाईः टेंडर कमीशन घोटाला में 14 इंजीनियर-अधिकारी बनाये गये आरोपी
अपने घर पर बुलडोजर चलने के बाद योगेंद्र साव ने वीडियो जारी करते हुए एनटीपीसी के साथ साथ राज्य सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनका घर तोड़ा गया उस समय पूर्व विधायक निर्मला देवी उस घर में मौजूद थी। बिना मुआवजा दिये और बिना समय दिये ही उनके घर को तोड़ दिया गया है। योगेंद्र साव ने कहा कि वो इस समय बड़कागांव में मौजूद नहीं है कही बाहर है उन्हें पता चला है कि भारी पुलिस बल के साथ उनके घर को तोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा वर्तमान सरकार को उठाना पड़ेगा।








