रांची के 99 शॉप मॉल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 19, 2026

रांची के 99 शॉप मॉल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

रांचीः रातू थाना क्षेत्र के टेंडर बगीचा के निकट अवस्थित 99 शॉप मॉल में रात 9 बजे भीषण आग लग गई, जिससे मॉल में रखा लगभग सारा सामान जलकर खाक हो गया।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी।

झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र पर साधा निशाना, विदेश नीति पर हमला; बताया राज्य का Future Plan
10 लाख रुपए के सामान के जलकर खाक
दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। घंटों मशक्त के बाद देर रात आग पर काबू पाया जा सका। मॉल संचालक अमन साहू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुकान में अधिकतर सामान प्लास्टिक के थे, जिससे आग तेजी से फैली।पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना में लगभग 10 लाख रुपए के सामान के जलकर खाक हो गया।

See also  दिल्ली दंगे मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now