झारखंड नगर निकाय चुनाव में अनुशासनहीनता बरतने वाले पर कांग्रेस ने की कार्रवाई, 7 नेताओं को 3 साल के लिए किया निलंबित

झारखंड नगर निकाय चुनाव में अनुशासनहीनता बरतने वाले पर कांग्रेस ने की कार्रवाई, 7 नेताओं को 3 साल के लिए किया निलंबित

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनुशासन समिति) ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करनेवाले सात कांग्रेस नेताओं को तीन वर्षों के लिए निलंबित कर दिया है। नगर निकाय चुनाव में पार्टी के विरोध में जाने पर कार्रवाई जारी है।समिति के चेयरमैन डॉ रामेश्वर उरांव ने गि गिरिडीह जिले के महशर इमाम एवं सच्चिदानंद सिंह के अलावा सिमडेगा के नमिता बा, आकाश सिंह, दिलीप तिर्की, शिशिर मिंज व पतरस एक्का के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया है।

हेमंत सोरेन के दावत -ए-इफ्तार में कौन-कौन आया…तस्वीरों में देखिए साझी संस्कृति की झलक
पार्टी की ओर से इस संदर्भ में जारी आदेश के अनुसार महशर इमाम एवं सच्चिदानंद पर लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण उन्हें 13 जनवरी को ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।उनके द्वारा 18 जनवरी को प्रस्तुत जवाब को असंतोषजनक पाया गया।दूसरी ओर, सिमडेगा जिले की नमिता बा, आकाश सिंह, दिलीप तिर्की, शिशिर मिंज एवं पतरस एक्का पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ नगर निकाय चुनाव में काम करने का आरोप लगा।इनसे प्राप्त स्पष्टीकरण और जिला अध्यक्ष की ओर से पेश साक्ष्य के आलोक में स्पष्ट हुआ कि सभी नेताओं ने पार्टी अनुशासन का अनुपालन नहीं किया।तमाम लोगों को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now